पंजाबराज्य

फिरोजपुर में 300 किलो मिठाई करवाई नष्ट

फूड सेफ्टी विंग द्वारा जिला फिरोजपुर में खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मिल्क प्रोडक्ट आधारित विभिन्न मिठाइयों के कुल 6 सैंपल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 और इसके अंतर्गत बने नियमों-रेगुलेशन्स के अनुसार लिए गए। मौके पर लगभग 300 किलोग्राम मिल्क प्रोडक्ट आधारित मिठाई, जिसमें खोया, बर्फी, पतीसा, बादाम पतीसा और अन्य मिल्क-बेस्ड मिठाइयां शामिल थीं, को असुरक्षित परिस्थितियों में रखा हुआ पाया गया। मिठाइयों की स्टोरेज और हैंडलिंग के संबंध में गंभीर हाइजीनिक कमियां नजर आईं। मौके पर मिठाइयों में से बदबू आने, मिठाइयों के ऊपर बड़ी संख्या में मक्खियों के बैठे होने और कुछ मिठाइयों में कीड़े व सुंडियों जैसे अवांछित जीव पाए जाने की स्थिति भी सामने आई। इस कारण उक्त मिठाइयों के उपभोग की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। फूड सेफ्टी टीम द्वारा आवश्यक सैंपल लेने के उपरांत उपभोग के लिए अनुपयुक्त मिठाइयों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार नष्ट करवाया गया। यह जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी अफसर अभिनव खोसला ने बताया कि यह संपूर्ण एनफोर्समेंट कार्रवाई जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखबीर कौर के आदेशों के अनुसार की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button