मध्य प्रदेशराज्य

रायसेन के जंगल में भालू के हमले में ग्रामीण की मौत, क्षत-विक्षत मिला शव; आधा चेहरा गायब

रायसेन जिले के जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण की भालू के हमले में मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर बाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली की है। मृतक के शरीर पर जंगली जानवर के हमले के निशान मिले हैं। वन विभाग की जांच में घटनास्थल पर मिले पगचिह्न और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह भालू का हमला होना बताया गया है। मृतक की पहचान पाली निवासी गुड्डू धानक (50) के रूप में हुई है।

गुरुवार दोपहर जंगल गए, रात तक नहीं लौटे

जानकारी के अनुसार गुड्डू धानक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर स्वजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की गई। परिजन रातभर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह गुड्डू का भाई और बेटा फिर जंगल में तलाश के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें जंगल में गुड्डू का शव मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

चेहरे और शरीर पर मिले हमले के निशान

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर जंगली जानवर के हमले के गंभीर निशान थे। आंखें बाहर निकली हुई थीं और चेहरे का आधा हिस्सा गायब था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।। घटना की सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी जानकारी दी गई।

पेड़ों पर भालू के पंजों के निशान

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में पगचिह्न और अन्य साक्ष्यों की जांच की। टीम को आसपास के पेड़ों पर भी भालू के पंजों के निशान मिले। शव पर मिले चोट के निशानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग ने ग्रामीण की मौत भालू के हमले से होने की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button