मनोरंजन

समय रैना ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 10 लाख, CM सरमा ने की तारीफ; फैंस बोले- अब FIR भी वापस लो

असम इस समय भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। कई जिलों में बाढ़ के पानी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और बड़ी संख्या में लोग राहत एवं मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में मशहूर कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए का योगदान दिया है। उनके इस कदम की मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सार्वजनिक रूप से सराहना की।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए समय रैना के योगदान की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। फैंस ने उनके इस कदम की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना उनकी संवेदनशीलता को दिखाता है। इसी दौरान कई लोगों ने पुरानी FIR का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से केस वापस लेने की मांग भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button