पंजाबराज्य

हर घर में रोजगार, हर बुजुर्ग को इलाज हमारी जिम्मेदारी : मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार कल्याण और विकास पहलों के माध्यम से जनता का एक-एक रुपया लोगों को लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्षी दलों का कोई भी दबाव सरकार के जन-पक्षधर एजेंडे को पटरी से नहीं उतार सकता। राजपुरा में एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर को रोजगार, हर बुजुर्ग को इलाज और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने, जिन महिलाओं को अभी तक सम्मान राशि नहीं मिली, उन्हें विश्वास दिलाया कि आवश्यक औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें भी जुलाई से राशि मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सबका है और हर त्योहार को मिलकर मनाने की इसकी सदियों पुरानी परंपरा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा पंजाब एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें हर रंग का फूल मौजूद है और इस पवित्र धरती पर सभी बढ़ते-फूलते हैं। हमारी धरती इतनी उपजाऊ है कि यहां हर बीज उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता क्योंकि हमारी एकता बहुत मजबूत है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की है, जहां लोग एक-दूसरे के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा पंजाब में राम नवमी, गुरुपर्व या ईद सहित सभी त्योहार मिलकर मनाए जाते हैं। इस कारण यहां सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे की साझेदारी और अखंडता का रिश्ता बहुत मजबूत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button