
चंडीगढ़, 23 दिसंबर:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त उपाध्यक्ष गुलज़ार इंदर सिंह चाहल से राज्य की प्रगति और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि जनता के कल्याण को अधिकतम रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
-
पंजाब की नहर सिंचाई से बढ़ा जलस्तर : भगवंत मान
September 19, 2026
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें यह नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए योजनाबद्ध रणनीति तैयार करने, विभिन्न क्षेत्रों के विकास हेतु योजनाएं बनाने सहित अन्य नीतियां तय करने में आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिसके लिए बोर्ड को लगातार सहयोग देते रहना चाहिए।









