उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर के OYO में लड़कियों की दबंगई, लड़के को बांधा फिर घसीट-घसीटकर बेल्ट से पीटा!

दिमाग ना खराब हो जाए तो मारूंगी भैया… उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक OYO होटल से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. वायरल वीडियो में होटल की गैलरी में अर्धनग्न हालत में पड़े एक युवक को दो लड़कियां जंजीर से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटती नजर आ रही हैं. चीखते-चिल्लाते युवक के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ और बेल्ट मारे जा रहे हैं. जबकि उनका एक साथी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है.  पुलिस के पहुंचने पर भी लड़कियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह युवक को छुड़ाया. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जंजीर से बांधकर पीटा

यह पूरा मामला कानपुर के फिलखाना थाना क्षेत्र स्थित ‘द ग्रैंड ओयो होटल’ का है. पीड़ित युवक की पहचान राहुल गुप्ता के रूप में हुई है. राहुल की पीठ और शरीर पर बेल्ट से पिटाई के गहरे निशान मिले हैं.

वायरल वीडियो में लड़कियों की दबंगई साफ देखी जा सकती है. राहुल द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, मारपीट के दौरान एक लड़की दूसरी से कह रही थी कि ‘बेल्ट दो, इसका गला कस दो, इसे मार दो.’ युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल गुप्ता को छुड़ाकर थाने लाई. थाना प्रभारी रीता सिंह के अनुसार ‘पीड़ित राहुल गुप्ता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है. राहुल की तहरीर पर दो लड़कियों, वीडियो बना रहे रोशन नाम के युवक और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

शराब के नशे में छेड़खानी का आरोप

जब इस पूरे विवाद की वजह जानने के लिए होटल के सुपरवाइजर अभय पटेल से बात की गई तो उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया. यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है. पिटने वाली लड़कियां बाराबंकी की रहने वाली हैं और होटल में रुकी हुई थीं. सुपरवाइजर के मुताबिक, राहुल गुप्ता शराब के नशे में धुत्त होकर होटल में आया और अचानक लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके साथ छेड़खानी करने लगा. इसके बाद गुस्साई लड़कियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. होटल प्रशासन का कहना है कि उनके पास ठहरने वाले सभी मेहमानों का पूरा रिकॉर्ड और एंट्री रजिस्टर मौजूद है.

3 साल पहले IPS आकाश ने की थी रेड

जिस ‘द ग्रैंड ओयो होटल’ में यह घटना हुई है उसका विवादों से पुराना नाता रहा है. करीब 3 साल पहले कानपुर के तत्कालीन आईपीएस आकाश ने इसी होटल में छापेमारी की थी. उस दौरान इस होटल से कई लड़के और लड़कियों को देह व्यापार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.

कानून हाथ में लेने पर उठे सवाल

भले ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लग रहा हो लेकिन जिस तरह से उसे बंधक बनाकर, नग्न करके जंजीरों व बेल्टों से पीटा गया, उसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button