अपराध

डंपर का पहिया निकलकर बाइक से टकराया, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर लोंगी खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज गति से दौड़ रहे डंपर का पिछला पहिया अचानक निकलकर बाइक से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। वहीं, इस हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नौकरी के तैयारी के लिए कमरा देखकर लौट रहा था युवक

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरबा निवासी 22 वर्षीय उबैस आलम पुत्र शौकत अली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि वह सोमवार को ठाकुरद्वारा में रहने के लिए कमरा देखने आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे कमरा देखकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था।

लोंगी खुर्द के पास हुआ हादसा

जैसे ही उसकी बाइक ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर लोंगी खुर्द के पास पहुंची, तभी सड़क पर चल रहे तेज रफ्तार डंपर का पिछला पहिया अचानक निकल गया। डंपर से निकला पहिया अनियंत्रित होकर सीधे उबैस की बाइक से जा टकराया। इससे उबैस बाइक समेत गिर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उबैस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डंपर के पहिए ने छीन ली जिंदगी

उबैस की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। युवक नौकरी की तैयारी कर अपने भविष्य को संवारने में जुटा था, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।

BJP विधायक की फॉर्च्यूनर पोल से टकराई

वहीं, 2 दिन पहले बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी, जहां बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर एक पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, उनके गनर और ड्राइवर तीनों घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक के सीने की पसली टूटकर उनके फेफड़े में धंस गई, जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button