अंतर्राष्ट्रीय

‘दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’: भारत ने पाकिस्तान के ‘यौम-ए-इस्तेहसल’ को खारिज किया, कहा- जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग

भारत ने तथाकथित ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ को सालाना मनाने को लेकर बुधवार को पाकिस्तान पर पलटवार किया और इसे ‘दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’ करार दिया और कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के भारत के पांच अगस्त, 2019 के फैसले की सातवीं वर्षगांठ पर टिप्पणी जारी की थी।

इस्लामाबाद की आलोचना को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि संवैधानिक बदलाव भारत का आंतरिक मामला है और इससे क्षेत्र के लोगों के लिए ‘अभूतपूर्व सामाजिक-आर्थिक विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण’ हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान को उन मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है जो भारत के आंतरिक हैं.’ उन्होंने दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ‘हमेशा से भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, और हमेशा रहेंगे.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button