अपराधराज्यहरियाणा

बसताड़ा टोल के पास टकरायीं रोडवेज बसें, 7 घायल

बसताड़ा टोल के पास शनिवार को अचानक ब्रेक लगाने के कारण हरियाणा रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बस चालक और छह सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज के झज्जर डिपो की बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। बसताड़ा टोल के पास उसके आगे चल रही दो गाड़ियों के चालकों ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते आगे चल रही रोडवेज बस के चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रही दूसरी रोडवेज बस समय पर नहीं रुक सकी और आगे वाली बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस कंडक्टर ओमबीर ने बताया कि आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने के कारण चालक ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन बस नहीं रुक सकी और टक्कर हो गई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button