बिहारराज्य

बिहार की बाढ़ पर राहुल गांधी दुखी; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील, सरकार से भी कही खास बात

बिहार में बाढ़ से तबाही पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरी चिंता जताई है।

तीनों नेताओं ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की।

खरगे ने सरकार से की मदद की अपील

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार में भयानक बाढ़ से हुई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है।

उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने सरकार से प्रभावित लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यथासंभव मदद करने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। उनके अनुसार, 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और हजारों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ने की अपील की।

प्रियंका गांधी ने जताई संवेदना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बाढ़ में हुई जनहानि पर दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।

उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत-बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button