मुझे अपने देश से दूर कर दिया गया, लेकिन मैं कभी अपने लोगों से अलग नहीं हुईं: शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को कहा कि उन्हें अपने देश से अलग किया गया लेकिन वह कभी भी अपने लोगों से अलग नहीं हुईं। एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में, हसीना ने कहा कि जुलाई-अगस्त 2024 में विरोध प्रदर्शन एक शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन नहीं था क्योंकि संगठित समूहों ने उन्हें एक हिंसक राजनीतिक उपकरण में बदलने के लिए काम किया था।
हसीना ने दावा किया कि बांग्लादेश में घरों, कार्यस्थलों और शैक्षणिक परिसरों में डर व्याप्त हो गया है और यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसे हमने बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश भय, आतंक, आर्थिक तंगी और असुरक्षा की चपेट में है।हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय ने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 से बांग्लादेश में राजनीतिक हत्याओं को वैध कर दिया गया है।
जॉय ने कहा, ‘बांग्लादेश आज एक असफल देश है, देश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। नई दिल्ली को सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि बांग्लादेश भारत की पूर्वी सीमा पर एक और पाकिस्तान बन गया है।









