यूक्रेन ने काला सागर में भारतीय नाविकों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) भारत में यूक्रेन के दूतावास ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने काला सागर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच भारतीय नाविकों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में कहा कि विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को शोक पत्र लिखा है।
यूक्रेन के दूतावास ने काला सागर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के परिणामस्वरूप अपनी जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।बयान में काला सागर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए सिबिहा और जयशंकर के बीच बातचीत होने की उम्मीद जताई गई है। बयान में कहा गया है, “हम उम्मीद करते हैं कि, यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री द्वारा किए गए प्रासंगिक प्रस्ताव के बाद, हमारे दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच निकट भविष्य में बातचीत होगी ताकि काला सागर क्षेत्र में वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जा सके।








