अंतर्राष्ट्रीय

अराजक तत्वों ने प्राथमिक स्कूल की गिराई बाउंड्री हुआ लाखों का नुकसान

अराजक तत्वों ने प्राथमिक स्कूल की गिराई बाउंड्री हुआ लाखों का नुकसान

अराजक तत्वों ने प्राथमिक स्कूल की गिराई बाउंड्री हुआ लाखों का नुकसान

ब्यूरो रिपोर्ट जीपी गुप्ता

महुजी( चंदौली )स्थित उच्च प्राथमिक इंग्लिश मीडियम पाठशाला में कायाकल्प द्वारा ग्राम प्रधान अंशु देवी ने चहारदीवारी लगभग डेढ़ सौ मीटर बनवाया था। स्कूल की नवनिर्मित चारदीवारी लगभग डेढ़ सौ मीटर को अराजक तत्वो की नजर लग गई। बीती रात अराजक तत्वों ने बाउंड्री वाल को गिरा दिया ।दीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया ।जिससे ग्राम प्रधान का लाखों रुपए नुकसान हो गया ।
गरीब ग्राम प्रधान अंशु देवी ने बताया कि महुजी ग्राम में बहुत दिनों बाद निष्पक्ष तरीके से ग्राम प्रधान का चुनाव हुआ। इलेक्शन में अंशू देवी बिंद ने विजयश्री हासिल किया ।विकास कार्य कराने के तेवर को देखते हुऐ ग्राम प्रधान के विरोधियों और सामंतियो की नजर टेढ़ी हो गई ।

सूत्रों की माने तो ग्राम प्रधान अन्शू देवी कम पढ़ी लिखी है। लेकिन विकास के लिए उसके तेवर को देखकर बड़े-बड़े मात खा जाते हैं ।और विकास के लिए तत्पर ग्राम प्रधान ने उच्च प्राथमिक स्कूल इंग्लिश मीडियम को कायाकल्प करने के लिए सर्वप्रथम बाउंड्री वाल का निर्माण करवाया । गांव के ही अराजक तत्वों ने नवनिर्मित चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और लाखों रुपए का नुकसान कर दिया।
सूत्रों द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान अंशु देवी के पति से सेचू बिंद ना ही किसी से झुकते हैं ना ही किसी के सामने मुड़ते हैं। गांव में सामंती विचारधारा के लोग वहां के गरीबों को सूदी रूपया भी देते हैं। जिससे गरीब हमेशा परेशान रहते हैं। परेशान करने के नियत से यह बाउंड्री वाल गिराई गई है।जिससे आर्थिक रूप से ग्राम प्रधान अंशु देवी व उसके पति परेशान हो जाएंगे तो सामंतीयो के सामने घुटने टेके गे।
घटना की शिकायत स्थानीय थाने पर दे दी गई है। पुलिस अपने तरीके से जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button