वाराणसी में होली के दृष्टिगत खाद्य विभाग की छापेमारी मचा हड़कंप
वाराणसी में होली के दृष्टिगत खाद्य विभाग की छापेमारी मचा हड़कंप
वाराणसी में होली के दृष्टिगत खाद्य विभाग की छापेमारी मचा हड़कंप
वाराणसी सहायक आयुक्त (खाद्य) II / अभिहित अधिकारी, संजय प्रताप सिंह ने बताया की जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उददेश्य से समस्त खाद्य / पेय पदार्थ विशेषकर-खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयाँ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा इत्यादि खाद्य पदार्थों / पेय पदार्थों में अपमिश्रण पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित विशेष प्रवर्तन कार्यवाही कराये जाने के उद्देश्य से श्री संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) II / अभिहित अधिकारी, गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारयों के प्रवर्तन दल द्वारा आज दिनांक 05.03.2023 को जनपद – वाराणसी के विभिन्न स्थानों- चितईपुर, खनांव, नुवांव, नरायनपुर डाफी करखियांव, कर्मजीतपुर, सुन्दरपुर, लंका, कचनार, मोहनसराय, कटेहर, जैतपुरा स्थित कुल 37 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुये 16 छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ- खोवा, छेना, गुलाब जामुन, पनीर, मैदा, नमकीन, दूध, बर्फी, बेसन, पापड़ इत्यादि के कुल 21 नमूनें वास्ते गुणवत्ता जांच हेतु संग्रहित किये गये। कार्यवाही के दौरान चितईपुर, वाराणसी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान में अस्वच्छकर परिस्थिति में निर्माण कर विक्रय हेतु संग्रहित खाद्य पदार्थ छेना के नमूना संग्रहण करने के उपरान्त कुल 42 कि0ग्रा0 मूल्य रू 11760 /- के छेना को मौके पर नष्ट कराया गया। इस प्रकार दिनांक 01.03.2023 से तक चलाये जा रहे अभियान में अब तक कुल 148 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर 55 छापामार कार्यवाही में कुल 86 नमूनें संग्रहित किये गये हैं संग्रहित नमूनों के जॉच परिणाम प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उक्त छापामार कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह, श्री राकेश श्री योगेश कुमार राय, श्री गोबिन्द यादव, श्री रजनीश कुमार, श्री अवनीश कुमार सिंह, श्री मानवेन्द्र कुमार सिंह, श्री सीताराम सिंह कुशवाहा, श्री राजू पाल, श्री विजय बहादुर, श्रीमती बेबी सोनम, श्रीमती सुप्रिया सिंह श्रीमती रीता श्री शीत कुमार सिंह, श्री सम्राट श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, श्री सरोज कुमार, श्री महातिम यादव, श्री राजकुमार यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य) II / अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी श्री संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में मौजूद रहे।









