का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू- उप सचिव राम अवतार सिंह यादव
का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू -उप सचिव राम अवतार सिंह यादव
हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू उप सचिव राम अवतार सिंह यादव
जी पी गुप्ता आइडियल इंडिया न्यूज़
वाराणसी । हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू हो रहा है । मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । ज़िले में !कुल चार केन्द्रों पर मूल्यांकन किया जाएगा । जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के दो दो केन्द्र शामिल हैं । मूल्यांकन कार्य करते समय उप प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है । उनकी ज़रा सी लापरवाही से परीक्षार्थी का भविष्य बिगड़ सकता हैं । लापरवाही या त्रुटि करने वाले परीक्षकों के खिलाफ बोर्ड द्वारा सख्त कार्रवाई करने की व्यवस्था की गई है । बोर्ड द्वारा उप नियंत्रकों ,उप प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर ट्रेंड भी किया जा चुका है । उनकी सहायता के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन अवधि तक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है । स्टैटिक मजिस्ट्रेट उप प्रधान परीक्षकों द्वारा प्राप्त की गई कापियों के बंडल को परीक्षकों में रैण्डम विधि से वितरित कराना सुनिश्चित कराएंग । हाई स्कूल के मूल्यांकन के लिए 163 उप प्रधान परीक्षक और 1619 परीक्षक लगाएं गये है । इंटरमीडिएट में 112 उप प्रधान परीक्षक और 1046 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे । मूल्यांकन केंद्रों पर एल आईं यूं की बराबर नजर रहेगी । । माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव राम अवतार यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र में यदि कोर्स से बाहर के प्रश्न पूछे गए हैं और परीक्षार्थी द्वारा उसे हल करने का प्रयास किया गया है अथवा नहीं । इन दोनों परिस्थितियों में परीक्षार्थी को उस प्रश्न पर आवंटित पूरे अंक परीक्षार्थी को दिए जाएंगे । यदि प्रश्न त्रुटिपूर्ण पूछा गया है उस स्थिति में भी परीक्षार्थी को पूर्ण अंक प्रदान किए जाएंगे । गणित , विज्ञान एवं अन्य किसी विषय में परीक्षार्थी द्वारा कापी के बाये पृष्ठ पर उत्तर लिख दिया गया हो तो उसका भी मूल्यांकन किया जायेगा । हाई स्कूल की परीक्षा अ और ब दो खण्डों में कराईं गई है । अ खण्ड में 20 अंक की परीक्षा ओ एम आर शीट पर कराईं गई है जबकि ब खण्ड की 50 अंकों की परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं पर कराईं गई है । ऐसी स्थिति में परीक्षक 50 अंक की कापियों का मूल्यांकन 70 अंको में करने की भूल न करें । इसके लिए खुद परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक को सजग रह कर मूल्यांकन करना पड़ेगा । । निरीक्षण करने वालों को भी इस विन्दु पर विशेष ध्यान देकर निरीक्षण करना होगा । मूल्यांकन कार्य में लगे सभी परीक्षकों की प्रतिदिन की उपस्थिति अनिवार्य होगी । लगातार दूसरे दिन अनुपस्थित रहने वाले परीक्षक के खिलाफ बोर्ड द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी ।









