अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी के तोहफे से गदगद काशी 1780 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, बोले – बनारस को नई गति देने का समय आ गया है, रोपवे बनेगी काशी की शान

काशी के जनता हुई गदगद

पीएम मोदी के तोहफे से गदगद काशी 1780 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, बोले – बनारस को नई गति देने का समय आ गया है, रोपवे बनेगी काशी की शान

जीपी गुप्ता की रिपोर्ट
24 MARCH 202 जीपीएस न्यूज़ PM NEWS,
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में हैं। अपने एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे पीएम ने सबसे पहले रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वनवर्ल्ड टीबी समिट को शुभारंभ किया। इसके बाद उनका काफिला सम्पूर्णान्द पहुंचा। जहां मंच पर सीएम के साथ ही बीजेपी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम संपूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुंचे जहां देश के पहले रोप-वे डिजाइन देखी। पीएम ने यहां 1800 करोड़ के 28 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इसमें रोप-वे और सिगरा का अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम का शिलान्यास भी हैं। PM मोदी के सौगातों से काशी की जनता गदगद और भाव बिभोर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1780 करोड़ की लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने हर-हर महादेव के साथ अपना संबोधन शुरू किया। कहा की मां चंद्राघंटा के आशीर्वाद से आज बनारस की सुख समृद्धि में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे की शुरुआत की गई है। पीने का पानी, स्वास्थ, शिक्षा, गंगा जी की साफ-सफाई, पुलिस सुविधा, खेल सुविधा ऐसे अनेक प्रोजेक्ट शामिल हैं। आज यहां बीएचयू में सेक्टर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास भी हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को इन प्रोजेक्ट के लिए बधाई। काशी के विकास की चर्चा आज पूरे देश और दुनिया में हो रही है। जब काशी के लोगों ने 9 साल पहले विकास का संकल्प लिया था। कई लोगों को लगता था कि बनारस में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा। लेकिन काशी के लोगों ने करके दिखा दिया। देश के लोग विश्वनाथ धाम के विकास से मंत्रमुग्ध हैं। सबसे लंबे रीवर क्रूज की चर्चा हुई। उन्होंने कहा की आज यहां टूरिज्म से जुड़े कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ। जो लोग बाहर से आ रहे है, वो यहां के कचौड़ी खा रहे हैं। लोंगलता और जलेबी के मजे ले रहे हैं। वो यहां आय के साधन लेकर आ रहे हैं। अब जो रोप-वे यहां बन रहा है। उससे काशी का आकर्षण और बढ़ेगा। इससे वाराणसी जंक्शन और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की दूरी कुछ मिनटों में पूरी जाएगी।

उन्होंने कहा की हर महीने 50 लाख लोग वाराणसी आ रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए काम हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी एयरटॉवर बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी से होने वाले कामों से सुविधाएं बढ़ेंगी। आने-जाने में सहूलियत होगी। यहां के लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों को समझते हुए काम किया जा रहा है। गंगा के दोनों तरफ 5 किमी के दायरे में खेती कराने का प्लान है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। आज वाराणसी का लंगड़ा आम समेत छोटे शहर गाजीपुर की मिर्ची और मटर जौनपुर की मूली और खरबूजा विदेशों में एक्सपोर्ट होने लगता है। हमें पता है कि इससे किसानों को मदद मिलती है। पीएम ने 2014 के पहले दिन को याद दिलाते हुए बोले कि बैंक में खाता खोलने में भी कितनी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है अब आसानी से बैंकों में खाता खुल जाता है। लोगो को पीएम स्वनीधि योजना से ऋण आसानी से मिलता है।

बता दें कि जैसे ही पीएम का काफिला सम्पूर्णान्द के मैदान में पंहुचा लोगों के हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं जनसभा में मौजूद लोगों ने अपने हाथों में पीएम मोदी के पोस्टर और तख्ती ले रखे थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी जब भी काशी दौरे पर आते हैं तो काशीवासियों को सौगात देते हैं। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी ने काशी को लगभग 1800 करोड़ की सौगात दी। जिसमें 28 से अधिक परियोजनाओं थी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम के साथ सीएम और राज्यपाल मौजूद रहे। लाभार्थियों ने पीएम से बात की और पीएम के पूछे जाने पर उनसे अपनी बातों को साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button