अंतर्राष्ट्रीय

आदिशक्ति नकटेश्वरी सिद्ध पीठ धाम दबेथुआ का राजनीतिकरण आये दिन प्रबंधन को लेकर असामाजिक तत्व करते है बवाल

आस्था पर कुठाराघात आंदोलन की चेतावनी

आदिशक्ति नकटेश्वरी सिद्ध पीठ धाम दबेथुआ का राजनीतिकरण आये दिन प्रबंधन को लेकर असामाजिक तत्व करते है बवाल

दबेथुआ( वाराणसी) स्थित आदि शक्ति नकटेश्वरी सिध्द पीठ धाम नकटी भवानी के सभी भक्त जनों को वाजह हो कि धाम में लगे धार्मिक बैनर को कुछ अराजक व असामाजिक तत्वो द्वारा पुराना बैनर हटाकर राजनैतिक पोस्टर लगा दिया गया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और दिनांक – 27-3-2023 को राजस्व निरीक्षक कठिरांव द्वारा दानपात्र पर ताला लगा दिया गया।

आदिशक्ति नकटेश्वरी भवानी सिद्ध पीठ के महंत अत्रि दास शास्त्री उर्फ बंधु गुरु द्वारा पूछने पर राजस्व निरीक्षक ने बताया कि तहसीलदार पिंडरा ने मौखिक आदेश दिया है। कृत कारवाई की आख्या नीचे है। यह एक निंदनीय कृत्य है। जिससे भक्तों ने काफी रोष व आक्रोश है, और आस्था पर चोट है ।

सूत्रों द्वारा बताया गया कि तहसीलदार पिंडरा राजनीतिक दबाव में ये सब कृत्य कर रहे हैं ।जबकि उनके पास कोई मिसलेनियस फाइल नहीं है न ही किसी प्रकार की उपरी अदालत से आदेश है। किसके आदेश से ताला लगवा रहे हैं, यह सोचनिय है एवं आस्था पर कुठाराघात है ।
बताया गया कि आदिशक्ति नकटेश्वरी भवानी सिद्ध पीठ दबेथुआ का सुंदरीकरण करने के लिए करोड़ों रुपया पहले आए थे। जिसमें गोलमाल भी हुआ। अब दो करोड़ आने की पुनः संभावना है ।जिसके बंदरबांट करने के लिए असामाजिक तत्व लगे हुए हैं।

आदिशक्ति नकटेश्वरी भवानी सिद्ध पीठ के महंत अत्री दास शास्त्री उर्फ बंधु गुरू व मंदिर से जुड़े आस्थावान जय शंकर तिवारी ,देव कृष्ण तिवारी ,रामकृष्ण तिवारी ,अतुल, सुस्मित बैजनाथ ,अंकित ,भोलानाथ, गणेश , बाबा शुक्ल राजकुमार पाण्डेय, राम जीत यादव,अनुज तिवारी,आलोक मिश्रा इत्यादि लोगों ने वाराणसी के डीएम एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाया है कि धार्मिक स्थल पर राजनीतिक हस्तक्षेप को रोका जा सके।
यदि इस कृत्य को रोका नहीं जाता है तो हम लोगों को आंदोलन, धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button