अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने पर लगे ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामप्रधान की मिलीभगत से लगातार हो रहा भ्रष्टाचार

आखिर भ्रष्टाचार पर रुकेगी कैसे नकेल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने पर लगे ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामप्रधान लगातार भ्रष्टाचार के पथ पर आखिर क्यों

गाजीपुर  सहेडी ग्राम सभा जो करंडा ब्लॉक में है। यहां पर प्राथमिक विद्यालय सहेडी में इन दिनों बाउंड्री का कार्य हो रहा है। जिसमें पुरानी ईट एवं भस्सी का खुलेआम हो रहा प्रयोग। ग्राम विकास अधिकारी के शह पर ग्रामप्रधान मीरा यादव द्वारा कराया जा रहा है कार्य। वी .डी .यो. करंडा के यहां शिकायत करने पर लगती नहीं भ्रष्टाचार पर लगाम। बल्कि और बढ़ जाता है भ्रष्टाचार का खेल, जो लगाता है इल्जाम उसको मिलती है जान मारने की धमकी । भ्रष्टाचार पर लगती नहीं लगाम और जोर शोर से चल रहा है खेल।

बतातें चलें डीपीआरओ गाजीपुर से भी वार्ता होने के बावजूद भी भ्रष्टाचार पर  लगाम  लगती नजर नही आ रही है। जिसमें लोगों में काफी आक्रोश है । ग्राम विकास में सरकार की सारी योजनाओं पर भ्रष्टाचारी कर रहे है बन्दर बांट ।

सूत्रों की माने तो सहेली ग्राम के ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की जुगलबंदी के कारण भ्रष्टाचार इस कदर चरम सीमा पर है कि प्राथमिक स्कूल सहेढ़ी के पुराना जर्जर स्कूल के नीलाम होने वाले ईट से खुलेआम स्कूल की बाउंड्री हो रही है ।जिसमें लाखों का भ्रष्टाचार है ।लाल बालू का इस्तेमाल नहीं है ।सफेद बालू और भस्सी का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है।
भ्रष्टाचार करने वाले ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान आखिर किसके शह पर कर रहे हैं घटिया निर्माण कार्य ।
गांव के लोगों ने नाम न बताने व छापने की शर्त पर बताया कि ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मीरा यादव के ऊपर लगाम  कसी जानी चाहिए ।

ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के सीएम वह गाजीपुर के डीएम से मांग किया है कि किसी उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच करा कर दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button