अंतर्राष्ट्रीय

सामाजिक समरसता सम्मेलन में व्यापारियों को साधा और रिझाया : नंदी

सामाजिक समरसता सम्मेलन में व्यापारियों को साधा और रिझाया : नंदी

सामाजिक समरसता सम्मेलन में व्यापारियों को साधा और रिझाया : नंदी

रिपोर्ट जी पी गुप्ता

वाराणसी प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को सामाजिक समरसता सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को ना केवल साधा बल्कि रिझाया भी, उन्होंने कहा कि यूपी कभी सपा बसपा और कांग्रेसी सरकारों में जातिवाद परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा था ।आज बिकास के साथ आर्थिक प्रगति और औद्योगिक विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
भाजपा की ओर से गणेश मंडपम में हुए सम्मेलन में नंदी ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन और सीएम के नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया में निवेश के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन भारत है। सबसे अच्छा डेस्टिनेशन उत्तर प्रदेश है।
नंदी ने कहा कि पूर्वांचल के सुदूर इलाके में विकास की रोशनी पहुंच गई है। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां गिनाई।
राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए हुए। नये भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। कहा कि व्यापारियों के कारण विश्व पटल पर भारत आज पांचवें पायदान पर पहुंचा ।व्यापारियों से अपील किया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करें ।
सामाजिक समरसता सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संचालन संजय केसरी, व धन्यवाद ज्ञापन आत्मा विश्वेश्वर ने किया।
इस दौरान मनीष कपूर, श्याम जी गुप्ता, मृदुला जायसवाल ,उद्यमी आर के चौधरी, दीपक बजाज ,वीरेंद्र केसरवानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता , प्रदीप अग्रहरि, नम्रता चौरसिया, रचना अग्रवाल ,अजय केसरी, चंदौली से संतोष कुमार गुप्ता धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता मीडिया प्रभारी, आशीष साहू, प्रकाश कुमार गुप्ता इत्यादि लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button