विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ध्रुमपान निषेध दिवस युवा समाज सेवी नारायण साहनी ने युवाओं एवं देशवासियों से की अपील
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ध्रुमपान निषेध दिवस युवा समाज सेवी नारायण साहनी ने युवाओं एवं देशवासियों से की अपील
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ध्रुमपान निषेध दिवस युवा समाज सेवी नारायण साहनी ने युवाओं एवं देशवासियों से की अपील
अहमदाबाद विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर युवा समाज सेवी नारायण साहनी ने कहा कि वर्तमान समय में अपने देश में मादक पदार्थो का सेवन फैशन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी तरह का मांगलिक कार्य हो या लोकतंत्र का महापर्व (चुनाव)या शोकाकुल वातावरण हो ऐसे में शराब/वीयर आदि तरह के नशीले पदार्थों का सेवन फैशन का रुप ले लिया है। जिसके कारण सामाजिक, पारिवारिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से बहुत बड़ा नुक़सान हो रहा है।
बताते चले श्री नारायण साहनी ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से एक ओर जहां परिवार और समाज में अंतर्कलह और लड़ाई-झगड़े , मार-पीट एवं हत्याएं हो रही है।वहीं,दूसरी ओर युवाओं में नाकारात्मक ऊर्जा बढ़ती जा रही है, अपने उज्जवल भविष्य को गर्त में मिलाते जा रहे हैं। ऐसे लोगों का पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण पूरी तरह नारकीय बनता जा रहा है।ऐसी परिस्थिति में युवा समाज सेवी नारायण साहनी का कहना है कि हर जागरूक नागरिकों,स्वयं सेवी संस्थाओं को इस दिशा में जागरूकता अभियान तेज कर नशीले पदार्थों की गिरफ्त में युवाओं को बचाने की कोशिश होनी चाहिए।
श्री नारायण साहनी ने आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गाँव, देश,के समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध किया है कि नशा मुक्ति अभियान तेज कर भविष्य के किमती धरोहरों को बचाने का संकल्प लिया जाए।
रिपोर्ट संतोष नगर









