अंतर्राष्ट्रीय

चिरईगांव स्थित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल बना जुआरियों का अड्डा

चिरईगांव स्थित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल बना जुआरियों का अड्डा

चिरईगांव स्थित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल बना जुआरियों का अड्डा

चिरईगांव वाराणसी स्थित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल प्रांगण में इन दिनों जुआड़ियों ने अड्डा बना रखा है ।जिससे आए दिन वहां पर मारपीट अराजकता का माहौल बना रहता है। जुआरियों व हिरोइन बाजों ने मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के दरवाजों, खिड़कियों को तोड़ डाला है। प्रबंधक के मना करने पर प्रबंधक को जान से मारने की धमकीयाँ मिलती है।

बताया जाता है कि चिरईगांव स्थित मां वैष्णो पब्लिक स्कूल प्रांगण में इन दिनों जुआरियों ने जुआ खेलने का अड्डा बना रखा है ।

बतौर प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि रोज सायं तीन बजते ही जुआरी वहां पर जुटना शुरू हो जाते हैं। रात्रि 8:00 बजे तक वहाँ पर जमकर होता है जुआ,और फड पर लाख ,पचास हजार का दाँव लगता है ,और उधर से यदि कोई गुजरा तो बनता है जुआरिओ हिरोइन बाजो का कोपभाजन. जुआरियों ने उधर से गुजरती हुई युवतियों को भी फब्त्तियां कसते रहते हैं ।जिससे माहौल काफी बिगड़ा हुआ हैव तनाव है।। जुआरियों को मना करने पर वह हमेशा मारपीट पर उतारु रहते हैं ।यहां तक कि डायल 112 को भी फोन करने पर कोई फायदा नहीं होता है। क्योंकि पुलिसकर्मी हूटर बजाते हुए आते हैं। तब तक जुआरी फरार हो जाते है।उसके बाद पुलिसकर्मियों के चले जाने के बाद फिर सेअपने जुआ खेलने के काम में संलिप्त हो जाते हैं।

जुआ खेलने की लत ने जुआरिओ को इस कदर बना दिया है कि वे मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के दीवारों, खिड़कियों,व दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है ।तथा उसे तोड़ भी दिया है।यह बहुत गंभीर समस्या है। प्रबंधक के द्वारा मना करने पर उनको मिलती है जान से मारने की धमकी जो बहुत बड़ी समस्या है।

विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश ने जिला प्रशासन से गुहार लगाया है कि जल्द से जल्द जुआरियों व हिरोइनबाजों के अड्डा को नेस्तनाबूद किया जाए एवं उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट जी पी गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button