अंतर्राष्ट्रीय

पूर्व की सरकारों ने बनाई घोटालों की लंबी फेहरिस्त विश्व गुरु बनने से अब चंद कदम दूर है भारत

पूर्व की सरकारों ने बनाई घोटालों की लंबी फेहरिस्त विश्व गुरु बनने से अब चंद कदम दूर है भारत

पूर्व की सरकारों ने बनाई घोटालों की लंबी फेहरिस्त विश्व गुरु बनने से अब चंद कदम दूर है भारत

बरियासनपुर चिरईगांव वाराणसी भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस दौरान एक भी दाग मोदी सरकार पर नहीं लगा। जबकि पूर्व की सरकार में 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, कोल ब्लॉक घोटाला, स्टील घोटाला ,समेत तमाम घोटालों की लंबी फेहरिस्त बनाई गई। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काबिलियत है ,जो समूचा विश्व आज भारत का मुरीद बन चुका है। अब भारत देश विश्व गुरु बनने से मात्र चंद कदम दूर पर है।

बघेल ने कहा कि हम 2047 का लक्ष्य लेकर चल रहे है ।वे सोमवार महादेव पीजी कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का लीडर होता है ।9 वर्षों में जितना तेजी से विकास हुआ। उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ ।यूपी में योगी व मोदी की डबल इंजन की सरकार ने सड़को पूलों का जाल बिछा दिया है । आयुष्मान कार्ड से करोड़ों गरीबो को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज और मुफ्त में अनाज मिलना है। लगभग साढे़ ग्यारह करोड़ गरीब परिवार के लोगों को पीएम आवास मिला।

यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पीएम के खिलाफ एकजुट हो रही देश कि विघटन वादी ताकतों को जनता जवाब देगी।

मुख्य अतिथि भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि जनता 2014 व2019 में अधिकतम वोटों के साथ भाजपा को जिताया और बोनस के साथ बहुमत की सरकार बनाया ।ऐसे ही जनता 2024 में भी भारी बहुमत से भाजपा की जीत होगी।

कालेज प्रबंधक अजय सिंह ने मंचासीन मंत्री व विधायकों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

प्रबुद्ध सम्मेलन में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों, साहित्यकारों को सम्मानित नहीं किया गया एवं अनदेखी की गई।

सम्मेलन में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय मिश्रा, प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह, सांसद कैलाश सोनी, सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ,अजगरा के विधायक टी राम ,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ,ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, संजय सोनकर, संजय सिंह, उमेश पाठक, गोपाल प्रसाद गुप्ता पूर्व मीडिया प्रभारी शिवपुर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल जायसवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवनीत श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल कल्लू सोनकर, पार्षद हनुमान सोनकर इत्यादि लोग थे। सभा का संचालन राम प्रकाश दुबे ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट जी पी गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button