चंडीगढ़
चंडीगढ़ DC की जिम्मेदारी बढ़ी; IAS विनय प्रताप सिंह को निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज

Chandigarh DC Additional Charges: पंजाब कैडर 2007 बैच की आईएएस अधिकारी आनंदिता मित्रा अब चंडीगढ़ प्रशासन से रिलीव हो गई हैं। मित्रा चंडीगढ़ में बतौर नगर निगम कमिश्नर सेवा दे रहीं थीं। निगम कमिश्नर के अतिरिक्त मित्रा के पास अन्य कई चार्ज भी थे। वहीं आनंदिता मित्रा के रिलीव होने के बाद निगम कमिश्नर समेत उनके सभी चार्ज (चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर का चार्ज छोड़कर) चंडीगढ़ डीसी विनय प्रताप सिंह को दे दिए गए हैं। इस तरह अब चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप की जिम्मेदारी बढ़ गई है। प्रशासक के एडवाइजर राजीव वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।