लाइफस्टाइल

उमस और बारिश ने बढ़ाई बालों की टेंशन? आज से बदलें अपना हेयर केयर रूटीन

बारिश का मौसम जितना सुकून देता है, उतनी ही चुनौतियां बालों के लिए भी लेकर आता है। मानसून के दौरान हवा में बढ़ी नमी, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इसका असर स्कैल्प पर भी पड़ता है, जिससे हेयर फॉल, डैंड्रफ, खुजली और बालों के बेजान होने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में सही हेयर केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है।

बारिश के मौसम में स्कैल्प लंबे समय तक नम रहती है। इससे फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है। कई बार बारिश का गंदा पानी भी बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा उमस के कारण पसीना ज्यादा आता है, जिससे बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं और टूटने लगते हैं।

अगर बारिश में बाल भीग जाएं तो घर पहुंचकर उन्हें साफ पानी से धो लें और अच्छी तरह सुखाएं। सप्ताह में दो से तीन बार अपने बालों के अनुसार हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें। गीले बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि उस समय बाल ज्यादा कमजोर होते हैं। हेयर ड्रायर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button