पंजाबराज्य

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का डेरा, 7 दिन नहीं 7 महीने का राशन लेकर पहुंचे

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा लगातार मजबूत होता जा रहा है। पंजाब के अलग-अलग जिलों से हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। किसानों के बढ़ते जमावड़े का असर अब आम लोगों की आवाजाही पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर मोहाली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और चंडीगढ़-मोहाली के बीच रोजाना सफर करने वालों को ट्रैफिक के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में शामिल किसान पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन, गैस सिलेंडर, बिस्तर और रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाया गया है। प्रदर्शन स्थल पर सड़क के किनारे लंगर की व्यवस्था शुरू हो गई है। कहीं खाना तैयार किया जा रहा है तो कहीं किसानों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। गर्मी से बचने के लिए बड़े कूलर लगाए गए हैं, जबकि कुछ ट्रैक्टरों में एसी तक की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button