पंजाबराज्य

PGI ने CCA में जगाई अंगदान की अलख, 50 में से 30 ने लिया संकल्प

PGI के रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (ROTTO) नॉर्थ की ओर से नियंत्रक संचार लेखा (CCA), दूरसंचार विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय में अंगदान जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘जुग जुग जियो अभियान’ के तहत हुए कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों में से 30 ने अंगदान का संकल्प लिया। इस तरह 60 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अंगदान के लिए अपनी सहमति जताई।

कार्यक्रम में नियंत्रक संचार लेखा, पंजाब, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार, विजेंद्र नारायण टंडन ने सबसे पहले अंगदान का संकल्प लेकर कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता की सेवा के महान कार्यों में से एक है। उनका कहना था कि कर्मचारियों को अंगदान का महत्व समझने और इस मानवीय पहल से जुड़ने का अवसर मिलना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button