पंजाबराज्य

नेचर पार्क में पेड़ उखाड़ने पर बवाल, गमाडा ने काम रुकवाया

शहीद भगत सिंह नेचर पार्क में हरियाली को नुकसान पहुंचाने और पार्क से सटी जमीन के इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ गया है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं और सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बुधवार को गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संदीप ऋषि से मुलाकात कर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायत के बाद गमाडा ने विवादित स्थल पर फिलहाल काम रोक दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी, अजयपाल सिंह मिडूखेड़ा, पूर्व पार्षद सतबीर सिंह धनौआ, मनजीत सिंह मंटा, दीपिंदर सिंह सिबिया, रविंदर रूबी, चनप्रीत संधू और एडवोकेट मनजीत सिंह झलबूटी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button