अपराधआज समाचार

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमरीका में अरेस्ट

नई दिल्ली

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमरीका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तारी किया गया है। अनमोल पर अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग कराने का आरोप है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी अनमोल का नाम आया था। दिल्ली और मुंबई पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अमरीका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अनमोल ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है। लॉरेंस गैंग में भाणु के नाम से जाने जाने वाले अनमोल पर साल 2012 में पहली बार पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

साल 2015 आते-आते अनमोल पर पंजाब में छह से ज्यादा मामले दर्ज हो गए थे। इस वक्त अनमोल पर पूरे देश में 22 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगी हुई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। एजेंसी ने अनमोल के खिलाफ 2022 में दर्ज दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। अनमोल का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button