
फरीदकोट, 8 जनवरी :
पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के अनुसार फरीदकोट रेंज पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराधियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी आईजी फरीदकोट रेंज श्रीमती निलांबरी जगदले द्वारा साझा की गई।
उन्होंने बताया कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा जिलों में कुल 3125 नशा तस्करी से संबंधित मामले दर्ज कर 4144 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 95 किलो से अधिक हेरोइन, 106 किलो अफीम, 11 हजार किलो से अधिक भुक्की चूरा, 13 लाख से अधिक नशीली गोलियां/कैप्सूल और लगभग 62 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इस दौरान पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 12.1 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को काबू किया गया। नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई लगभग 14.70 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई गई।
उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। साइबर अपराध के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 2.05 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई।
जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करने और शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए फरीदकोट रेंज के जिलों में कुल 120 राहत कैंप आयोजित किए गए, जिनके दौरान 7248 आवेदनों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों को और सख्ती से लागू करने के लिए वर्ष 2025 के दौरान फरीदकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 92,350 व्यक्तियों के चालान किए गए।
फरीदकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठित अपराध के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 666 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा पीओ/भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई में 330 पीओ/भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा प्रोजेक्ट संपर्क अभियान के तहत नशों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए कुल 1985 बैठकों/सेमिनारों का आयोजन किया गया।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए सेफ पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200 पर गुप्त जानकारी साझा






