अपराध

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान का 117वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 573 स्थानों पर छापेमारी; 279 गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 17 मई: राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 117वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 573 ठिकानों पर छापेमारी की।

गौरतलब है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के 117वें दिन पुलिस टीमों ने 279 व्यक्तियों को तीन हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिसके साथ अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 29,979 हो गई है।

इसके अलावा 143 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 13 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने आठ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button