आज समाचार

बाढ़ की चपेट में पूर्वोतर भारत, देश में भारी बारिश, भू-स्खलन से अब तक 30 लोगों की मौत

नई दिल्ली

भारत के ज्यादातर पूर्वोतर राज्य इस वक्त भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात से गुजर रहे हैं। अलग अलग घटनाओं में अब तक करीब 22 लोगों की मौत की खबर है। भारत के पूर्वोतर राज्य इस वक्त बाढ़ और भारी बारिश के कारण तबाही जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश सभी सात राज्यों में बाढ़ और गंभीर बारिश ने समस्याएं पैदा की हैं। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। असम की राजधानी गुवाहाटी में भूस्खलन में फंसकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या और बढऩे की आशंका भी है। अकेले असम में बीते 24 घंटों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 12 जिलों के करीब 175 गांव और करीब 58,091 लोग इस वक्त बाढ़ से प्रभावित हैं.वहीं, करीब 7,000 लोग बाढ़ से बचने के लिए राहत शिविरों में रह रहे हैं। असम के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह भी बताया है कि करीब 800 हेक्टेयर खेती की जमीन बाढ़ में पूरी तरह डूब चुकी है। एनडीआरफ, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवाएं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचावकार्य में लगे हुए हैं। राज्यों के वन्यजीव अभयारण्यों में भी तैयारियां जारी हैं, ताकि जानवरों को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button