पंजाबराजनीति

मेला माघी के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं की जांच के लिए फूड सैंपलिंग टीमें 24 घंटे करेंगी काम

मुक्तसर साहिब, 10 जनवरी :
डिप्टी कमिश्नर श्री अभिजीत कपलिश के दिशा-निर्देशों के अनुसार मेला माघी के दौरान लोगों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आम लोगों की खाने-पीने की वस्तुओं की जांच के लिए फूड सैंपलिंग टीमें 24 घंटे कार्य करेंगी, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों से आम जनता को बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगभग तीस हजार लोगों के लिए भोजन की जो व्यवस्था की जा रही है, वह उच्च स्तर की और बेहतरीन गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा फूड सैंपलिंग टीमों द्वारा भोजन की नियमित जांच की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि श्री मुक्तसर साहिब के निवासियों, विशेषकर कर्मचारियों के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य के इस बड़े मेले के दौरान संगत की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि माघी मेले के दौरान शहर को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में तैनात टीमों के अलावा 5 मोबाइल टीमें भी मेले के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों का 24 घंटे दौरा करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रत्येक सेक्टर में 24 घंटे एक एंबुलेंस मौजूद रहेगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस मेले के दौरान जिला अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब में सभी आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग का एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्यशील रहेगा।
उन्होंने कहा कि वीआईपीज़ के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार डॉक्टरों की टीमें रिज़र्व रखी गई हैं और सम्मेलन स्थल को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार मौके पर अतिरिक्त ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button