पंजाबराजनीति

हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़, 12 जनवरी:
पंजाब के जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज यहां पंजाब भवन में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के ग्रुप-डी के 12 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए, अनुकंपा के आधार पर रोजगार देने संबंधी पंजाब सरकार की नीति के तहत की गई हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन 12 उम्मीदवारों में से एक को क्लर्क, आठ को सेवेदार, एक को सफाई सेवक और दो को हेल्पर टेक्निकल के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभागीय क्षमता को और मजबूत करने तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक अनुकरणीय कदम है।
पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों को नजरअंदाज किया गया और इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की गई। उन्होंने बताया कि आज नियुक्त किए गए उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवारों के पिता की मृत्यु क्रमशः वर्ष 2017 और 2018 में हो गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने त्वरित और निष्पक्ष निर्णय लेते हुए इन युवाओं को रोजगार प्रदान किया।
नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए खुशी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर समान रूप से ध्यान देते हुए समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें सुरक्षित रोजगार प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा पंजाब के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर विभाग के प्रमुख हरप्रीत सिंह और विभाग के मुख्य अभियंता भी उपस्थित थे। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर नव-नियुक्त उम्मीदवारों और उनके परिवार के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button