पंजाबराजनीति

विद्यार्थियों का साहित्य से जुड़ना और रचनात्मक रुचि रखना बेहद सराहनीय: हरप्रीत सिंह

बर्नाला, 9 फरवरी

 

विद्यार्थियों का साहित्य से जुड़ना और रचनात्मक रुचि रखते हुए पुस्तक लिखना अपने आप में एक मिसाल है। इससे जहाँ उनके व्यक्तित्व में निखार आता है, वहीं वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं।

 

यह विचार आज यहाँ जिला प्रशासनिक परिसर, बर्नाला में बर्नाला निवासी सातवीं कक्षा की छात्रा गुरसिफ़त कौर की पुस्तक “वॉइस ऑफ़ माई हार्ट” का विमोचन करते हुए डिप्टी कमिश्नर बर्नाला श्री हरप्रीत सिंह, आईएएस ने व्यक्त किए।

 

गुरसिफ़त कौर सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, बर्नाला में सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि उसे चौथी कक्षा से लिखने का शौक है और वह अपनी स्कूल अध्यापिका मिस प्रियंका को अपना रोल मॉडल मानती है, जिन्होंने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। गुरसिफ़त कौर को कविताएँ लिखने और पेंटिंग करना पसंद है।

 

उसकी पुस्तक “वॉइस ऑफ़ माई हार्ट” में पंजाबी और अंग्रेज़ी भाषाओं में कविताएँ शामिल हैं। इन कविताओं के विषय सपने, मेरे पिता, बचपन, स्कूल, किताबें, साहिबज़ादे, पेड़, मेरा रंगीन पंजाब सहित विभिन्न विषयों पर आधारित हैं।

 

इस अवसर पर गुरसिफ़त कौर की माता हरप्रीत कौर, पिता अतिंदरपाल सिंह, दादा जगतार सिंह (सेवानिवृत्त एडीओ), दादी सतिंदरपाल कौर (सेवानिवृत्त अध्यापिका) तथा शिक्षा विभाग का स्टाफ उपस्थित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button